सामुदायिक केंद्र या सामुदायिक संस्थाएं सार्वजनिक स्थान होते हैं जहां समुदाय के सदस्य सामूहिक गतिविधियों, सामाजिक सहयोग, सार्वजनिक जानकारी और अन्य उद्देश्यों के लिए एकत्रित होते हैं। ये केंद्र कभी-कभी पूरे समुदाय के लिए या फिर समुदाय के भीतर किसी विशेष समूह के लिए खुले होते हैं। विशिष्ट समूहों के लिए सामुदायिक केंद्रों के उदाहरणों में शामिल हैं: ईसाई सामुदायिक केंद्र, इस्लामी सामुदायिक केंद्र, यहूदी सामुदायिक केंद्र, युवा क्लब आदि।